अलीगढ़ में बेरिकेडिंग पर रोका तो भड़के सपा के जिलाध्यक्ष जफर आलम
अलीगढ़ में बेरिकेडिंग पर रोका तो भड़के सपा के जिलाध्यक्ष जफर आलम डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : नामांकन करने कलक्ट्रेट जा रहे शहर सीट से सपा प्रत्याशी जफर आलम को तस्वीर चौराहे पर रोकने पर सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस अधिकारियों को दो से अधिक प्रस्तावकों पर आपत्ति थी। बाद में दो गाड़ियों को जाने दिया। कुछ देर बाद पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को चौराहे पर बैरिकेडिग से आगे बढ़ने नहीं दिया। इस पर वे भड़क गए। बोले, सपा सरकार आई तो देख लेंगे। फिर कहा कि कल देखेंगे कि भाजपा प्रत्याशियों के साथ कितने नेताओं को अंदर जाने देते हो। मंगलवार दोपहर एक बजे सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जफर आलम मुख्य प्रस्तावक महानगर महासचिव मनोज यादव, अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव के साथ अपने कार्यालय से नामांकन के लिए निकले। तस्वीर महल चौराहे पर पुलिस ने इन्हें रोक लिया। मनोज यादव ने बताया कि पुलिस अधिकारी प्रत्याशी के साथ दो से अधिक प्रस्ताव जाने नहीं दे रहे थे। कार चालक को भी अनुमति नहीं दी। इसको लेकर नोकझोंक हुई थी। फिर एक गाड़ी से जफर आलम और उमेश श्रीवास्तव गए, दूसरी से उनके साथ अब्दुल हमीद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव कलक्ट्रेट पहुंचे। नामांक…