यूपी विधानसभा चुनाव। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद राहुल यादव ने सपा के टिकट पर यूपी के इस सीट से ठोकी ताल
यूपी विधानसभा चुनाव। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद राहुल यादव ने सपा के टिकट पर यूपी के इस सीट से ठोकी ताल ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद राहुल यादव एक बार फिर बुलंदशहर की सिकन्द्राबाद विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राहुल यादव सपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं, जिनका मुकाबला सीधे-सीधे बीजेपी के प्रत्याशी लक्ष्मीराज से माना जा रहा है। ऐसा नहीं है कि राहुल का ये पहला विधानसभा चुनाव है, बल्कि राहुल 2017 में भी सिकन्द्राबाद से सपा के प्रत्याशी रहे थे और उस दौरान राहुल को बीजेपी की प्रत्याशी विमला सोलंकी के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में राहुल यादव सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले प्रत्याशियों में तीसरे नंबर के प्रत्याशी रहे थे. 2017 में बीजेपी की विधायक रहीं विमला सोलंकी ने जहां 1 लाख 4 हज़ार 956 वोट हांसिल करके जीत हांसिल की थी, तो वहीं राहुल यादव को यहां सिर्फ 48 हज़ार 910 ही वोट मिले थे, यानी राहुल बसपा के प्रत्याशी रहे इमरान अंसारी से भी कम वोट हांसिल कर सके थे, क्योंकि बसपा प्रत्याशी इमरान अंसारी 2017 में सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले दूसरे नंबर के प्रत्याशी बनकर सामने आए थे…