यूपी। सपाइयों ने फूका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला, जमकर की नारेबाज़ी - जानिए पूरा मामला

यूपी। सपाइयों ने फूका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला, जमकर की नारेबाज़ी - जानिए पूरा मामला
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  का हेलीकॉप्टर रोके जाने पर अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया और भाजपा के तानाशाही रवैया के खिलाफ नारेबाजी की गई।  समाजवादी पार्टी कार्यालय क्वार्सी पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप  प्रेसवार्ता कर रहे थे उसी समय खबर मिली कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुजफ्फरनगर और मेरठ जाने से दिल्ली में रोक दिया गया है तो इस हिटलर शाही व अलोकतांत्रिक रवैये व अघोषित आपातकाल का विरोध करते हुए धमनकारी, तानाशाही, जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी डरपोक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का का पुतला दहन किया गया।  सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि ये भाजपा सरकार शासन- प्रशासन के इशारे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को रोकना इन तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है ये लाठी डंडे और पुलिस के दम पर छात्रों, नोजवानों, किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं लेकिन अब जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना…