यूपी। सपाइयों ने फूका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला, जमकर की नारेबाज़ी - जानिए पूरा मामला

ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  का हेलीकॉप्टर रोके जाने पर अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया और भाजपा के तानाशाही रवैया के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

समाजवादी पार्टी कार्यालय क्वार्सी पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप  प्रेसवार्ता कर रहे थे उसी समय खबर मिली कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुजफ्फरनगर और मेरठ जाने से दिल्ली में रोक दिया गया है तो इस हिटलर शाही व अलोकतांत्रिक रवैये व अघोषित आपातकाल का विरोध करते हुए धमनकारी, तानाशाही, जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी डरपोक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का का पुतला दहन किया गया। 

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि ये भाजपा सरकार शासन- प्रशासन के इशारे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को रोकना इन तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है ये लाठी डंडे और पुलिस के दम पर छात्रों, नोजवानों, किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं लेकिन अब जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

समाजवादी युवजन जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि अलीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर उतरता है और कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए अलीगढ़, अतरौली, बरौली में प्रचार प्रसार कर रहे हैं उन्हें नहीं रोका जाता। सत्ता के लोगों को छूट देकर विपक्ष के मुख्यमंत्री के चहेरा अखिलेश यादव को रोकना लोकतंत्र की हत्या है। लेकिन जनता अब मन बना चुकी है इस भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है इसलिए ये हार से बौखला कर ये घटिया हरकत कर रहे हैं।

मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष ग्रीश यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, जिलाउपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्क्की, अय्याज शेरवानी, मनीष शर्मा, इंदु यादव, आदेश यादव, दीपक बघेल, पवन यादव, राजेश माहौर, अभिषेक जाटव, सोनू शर्मा, आईपी कश्यप, अर्जुन सिंह, सौतम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0