बुलंदशहर। लेंटर गिरने से 34 मजदूर घायल, गोदाम की पहली मंजिल का लेंटर गिरा, 4 की हालत गंभीर किया हायर सेंटर रेफर
बुलंदशहर। लेंटर गिरने से 34 मजदूर घायल, गोदाम की पहली मंजिल का लेंटर गिरा, 4 की हालत गंभीर किया हायर सेंटर रेफर रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित मदरसा के पास निर्माणाधीन दुकान का लेंटर डालते समय नीचे गिर गया जिस में कार्यरत लगभग 34 मजदूर घायल हो गए चार मजदूरों की हालत ज्यादा गम्भीर जिन्हें जिला अस्पताल किया रेफर लेंटर गिरते ही हफरा-तफरी मच गई और भगदड़ भी मच गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को शिकारपुर सीएससी पहुंचाया, घायलों में चार मजदूरों की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेन्टर के लिए रेफर किया। निर्माण के दौरान हुआ हादसा मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी सभासद जमशेद अली पुत्र मकसूद द्वारा मेरठ-बदायूं मार्ग पर मदरसे के पास गोदाम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को गोदाम की पहली मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था। लेंटर डालने के लिए 32 मजदूरों को लगाया गया था। शाम करीब छह बजे लेंटर अचानक तेज आवाज के साथ गिर गया। लेंटर के गिरने पर 34 मजदूर घायल हो गए। चार मजदूरों को हायर सेंटर रेफर किया गया तेज आवाज सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। सभी घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा…