बुलंदशहर। अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के साथ निकाली संयुक्त यात्रा, कहा - सीएम 'कम्प्रेसर' है जो हमें ठंडा करेंगे

बुलंदशहर। अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी के साथ निकाली संयुक्त यात्रा, कहा - सीएम 'कम्प्रेसर' है जो हमें ठंडा करेंगे
रिपो० लाल सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को आकर्षित करने में लगे हुए हैं, इसी के चलते आज अखिलेश यादव ने आरएलडी नेता जयंत चौधरी के साथ मिलकर एक संयुक्त यात्रा की। अखिलेश यादव ने बलुंद शहर में यह यात्रा की जिसका नाम रखा गया, 'समाजवादी विजय यात्रा.' इस दौरान अपने प्रचार की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा, 'जब हमने उनको कहा 'कम्प्रेसर' तो वो समझे 'कम प्रेशर' बाबा जी गलत समझ रहे हैं सच तो ये है कि ऐतिहासिक हार के डर से वो 'बहुत प्रेशर' में हैं।' बता दें कि बुलंदशहर में आरएलडी के जयंत चौधरी के साथ चुनाव प्रचार करने से पहले अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले चरण में ऐसी हवा चल रही है कि मुख्यमंत्री को समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहा जाए। वह हमारे मुख्यमंत्री हैं, कंप्रेसर थोड़ी हैं, जो हमें ठंडा कर देंगे, फ्रीज में ठंडी चीज रखने के लिए कंप्रेसर होता है क्या मुख्यमंत्री जी कंप्रेसर हैं। जो लोग गर्मी की बात कर रहे हैं उन्हें बत…