बुलंदशहर। 17 दिनों से लापता चालक की खंडहर में मिला शव, दो युवकों ने निगला जहरीला पदार्थ, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बुलंदशहर। 17 दिनों से लापता चालक की खंडहर में मिला शव, दो युवकों ने निगला जहरीला पदार्थ, युवक ने फांसी लगाकर दी जान ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव 17 दिनों से लापता चालक की खंडहर में मिला शव बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस को खंडहर में एक शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। तीन घंटे बाद शव की शिनाख्त नगर निवासी रोडवेज चालक के रूप में हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की है, पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की जांच में जुटी है। छत से गिरकर युवक की मौत बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला कालिदी कुंज निवासी 50 वर्षीय शिवकुमार रविवार रात को अपने घर की छत पर थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गया। आननफानन में स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक की टक्कर से बच्चा घायल बुलंदशहर:अहमदगढ़-क्षेत्र के गांव मोरजपुर में बाइक की टक्कर लगने से बच्चा घायल हो गया। गांव मोरजपुर निवासी विजय कुमार ने बताया कि 7 वर्षीय पुत्र पंकज रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से पैदल घेर पर जा रहा था। उसी दौरान डिबाई से शिकारपुर…