बुलंदशहर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया निरीक्षण, मिली कई अनियमितता, 7 सचिवों का वेतन रोका

बुलंदशहर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया निरीक्षण, मिली कई अनियमितता, 7 सचिवों का वेतन रोका
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सिकंदराबाद क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। यहां पर न तो ग्राम सचिवालय संचालित मिले और न ही पंचायत सहायक मिले। इतना ही नहीं कंप्यूटर आदि जरूरी सामान भी नहीं मिला। साथ ही कई तरह की अनियमितताएं भी पाई गई। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई और सात ग्राम सचिवों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुल्हैरा, महेपा जागीर, शेरपुर माजरा, चचोई, खानपुर, गांरौल कादलपुर व निठारी गांव का निरीक्षण किया गया था। इन गांवों में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में ग्राम प्रधान एवं सचिवों से जानकारी ली गई थी।  पंचायत सहायक और सचिव मौके पर नहीं मिले उन्होंने बताया कि गांवों में पंचायत सचिवालय बनाए जाने थे, लेकिन अभी तक स्थापित नहीं किया गया है। इनके संचालन के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट समेत अन्य जरूरी सामान नहीं मिला। यहां पर तैनात किए गए पंचायत सहायक भी मौके पर मौजूद नहीं मिले। सभी गांवों में कई तरह की अनियमितताएं भी मिली। ग्राम सचिवों से इस बार में जानकारी …