बुलंदशहर। घर में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती पर बरसाई गोलियां : दिनदहाड़े बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, महिला की मौत, बुजुर्ग घायल

बुलंदशहर। घर में घुसकर बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती पर बरसाई गोलियां : दिनदहाड़े बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, महिला की मौत, बुजुर्ग घायल
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के विमला नगर में रविवार सुबह बुजुर्ग दंपति पर घर मे घुसकर अज्ञात बदमाशों ने गोली बरसा दी। इसमें महिला की मौत हो गई है, जबकि बुजुर्ग को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दम्पति के एक बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बेटे की संदिग्ध भूमिका मानकर उससे पूछताछ कर रही है। मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में दहशत विमला नगर निवासी ओमप्रकाश की घर में ही परचून की दुकान है। उनके साथ चार बेटों के परिवार भी रहते हैं। रविवार सुबह परिवार के लोगों को अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। नीचे आकर देखा तो महिला मंजू (55) वर्षीय और ओम प्रकाश घायल अवस्था में पड़े हुए थे। मंजू के सीने पर और ओमप्रकाश के सिर में गोली लगी हुई थी।  परिजनों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं ओम प्रकाश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या क…