बुलंदशहर। कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान के जनसंपर्क में उमड़े लोग जिताने का लिया संकल्प

बुलंदशहर। कांग्रेस प्रत्याशी जियाउर्रहमान के जनसंपर्क में उमड़े लोग जिताने का लिया संकल्प
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। विधानसभा के शिकारपुर नगर में कांग्रेस के नौजवान प्रत्याशी जियाउर्रहमान एड ने महा जनसंपर्क किया और कांग्रेस को वोट देने की अपील की।  इस दौरान जियाउर्रहमान का बाजार में जगह जगह व्यापारियों ने स्वागत किया जन-सम्पर्क में सैंकड़ों का सैलाब उमड़ पड़ा जियाउर्रहमान, ने कहा कि शिकारपुर में इस बार मंत्री-संतरी नही बल्कि किसान का बेटा विधायक बनेगा उन्होंने कहा कि सपा-रालोद का ठगबंधन भाजपा की बी टीम है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, की सच्ची हितैषी है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ शिवकुमार शर्मा, ब्रह्मपाल यादव, अनोखेलाल शर्मा, नन्ने खान, रफीक खान, सलीम खान, विजय जैनवाल, तपन गौड़, तुषार शर्मा, युधिष्ठर शर्मा, मिट्ठन चौधरी, नसरुद्दीन राहुल, चौधरी विजय, कपिल कुमार, नफीस अहमद, आदि लोग मौजूद रहे ।