बुलंदशहर। कल होने वाले पहले चरण की तैयारियां हुई पूर्ण, प्रत्याशियों के दिल की धड़कने हुई तेज - जानिए किस विधानसभा पर कितने लोग करेंगे मतदान

बुलंदशहर। कल होने वाले पहले चरण की तैयारियां हुई पूर्ण, प्रत्याशियों के दिल की धड़कने हुई तेज - जानिए किस विधानसभा पर कितने लोग करेंगे मतदान
रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण में मतदान के चलते मंगलवार को शाम 6:00 बजे चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगाई जा चुकी है।  आपको बता दें कि बुलंदशहर जिले में 7 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है तो वही मतदान का दिन करीब आते आते ही सातों विधानसभा प्रत्याशियों के दिल की धड़कन भी तेज होती नजर आ रही हैं क्योंकि दो करोड़  2571981  लोगों की मुट्ठी में कैद है।  जनवरी 2021 विधानसभा  का नाम  अनुसार मतदाताओं की संख्या :-  सिकंदराबाद 391854 बुलंदशहर 389989 स्याना 377883 अनूपशहर 368352 डिबाई 342276 शिकारपुर 322885 खुर्जा 378742 कुल योग 2571981 प्रत्याशियों का भविष्य जिसके लिए फिलहाल समस्त पार्टियों द्वारा जनता को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के वादे किए गए हैं, लेकिन देखना यह होगा कि आखिर अपने विधानसभा क्षेत्र से जनता किसको देती है सिंहासन और किस प्रत्याशी को करना होगा हार का सामना यह तो हालांकि 10 मार्च के बाद ही पता लग सकेगा।