बुलंदशहर। अपने-अपने प्रत्याशी को जिताते नजर आ रहे समर्थक, कमल का दबदबा कायम रहने का सटीक अनुमान
बुलंदशहर। अपने-अपने प्रत्याशी को जिताते नजर आ रहे समर्थक, कमल का दबदबा कायम रहने का सटीक अनुमान रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर। अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रथम चरण में कराया गया मतदान गुरुवार को शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया मतदान सम्पन्न होने के बाद जहाँ प्रत्याशी अपने समर्थकों, चुनावी एजेंटों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहे वहीं दूसरी ओर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों को उनकी जीत के लिए आश्वस्त करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। मतदाताओं से बात करने पर एक बात साफ उभर कर सामने आई कि भाजपा का वोटर असमंजस की स्थिति में नहीं था भले ही प्रत्याशी के प्रति उसकी कुछ भी नाराजगी रही हो उसने वोट मोदी योगी के लिए, भाजपा के लिए कमल के चुनाव चिन्ह पर ही दिया। लोगों का तो यहाँ तक कहना है कि हमने वोट प्रत्याशी को नहीं पार्टी और मुख्यमंत्री - प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए दिया है। अब बात विपक्ष की यदि की जाये तो जनपद की केवल अनूपशहर विधानसभा सीट ही ऐसी रही जिस पर भाजपा का वास्तविक प्रतिद्वंद्वी कौन है यह समझ पाने में मतदाता लगभग असफल रहा एक वर्ग जहाँ बसपा को निकटतम प्रतिद्वंद्वी मान कर चला वहीं कांग्रेस के चौधरी गजेंद्र सिंह कोभी लोगों ने मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में मा…