बुलंदशहर। शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, दी हत्या करने की धमकी

 

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। किशोरी को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और हत्या की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात औरंगाबाद क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। आरोपी युवक ने उस दौरान पीड़िता से बातचीत की और अपने जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया। 

इसके बाद से आरोपी ने उसके बाद शादी की बात कहकर कई बार दुष्कर्म की वारदात की। शादी की बात पर आरोपी हमेशा जल्द ही शादी करने का आश्वासन देता रहा। जिसमे पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال