पदोन्नति के लिए सीओ ने दिया फर्जी शपथ पत्र, रिपोर्ट दर्ज - जानिए पूरा मामला
पदोन्नति के लिए सीओ ने दिया फर्जी शपथ पत्र, रिपोर्ट दर्ज - जानिए पूरा मामला ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। पदोन्नति पाने के लिए सीओ सुधीर त्यागी की ओर से फर्जी शपथ पत्र देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीओ पर वर्ष 1999 में इंस्पेक्टर पद पर रहने के दौरान दर्ज किया गया मुकदमा अभी भी लंबित है, लेकिन पदोन्नति के लिए दिए गए शपथ पत्र में लंबित मुकदमे का खुलासा नहीं किया गया। हलफनामे में आगरा पुलिस थाने में पुलिस अधिकारी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को छिपाया गया था। मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी सुधीर त्यागी ने वर्ष 1989 में पुलिस फोर्स ज्वाइन की थी। इसके बाद वह विभिन्न पदों पर कई जिलों में तैनात रहे। करीब ढाई वर्ष पहले उन्हें जिले में तैनाती मिली थी। इस दौरान वह कोतवाली देहात में प्रभारी रहने के साथ ही दो बार एसओजी के प्रभारी भी रहे। करीब एक माह पहले ही शासन ने उन्हें इंस्पेक्टर से सीओ के पद पर पदोन्नत किया था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंग बली चौरसिया की शिकायत पर यहां पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुधीर कुमार त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उपाधीक्षक के रूप में अ…