जिससे लव मैरिज की उसी का गला काटकर मार डाला : डॉक्टर पत्नी का क्लीनिक में सर्जिकल ब्लेड से काटा गला, तीन बार वार किया - जानिए पूरा मामला

 

             पूनम के परिजन                 पूनम का फाइल फोटो

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर में पति ने पत्नी का गला काटकर मार डाला। महिला पेशे से डॉक्टर थी। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे महिला अपने क्लीनिक में अकेली बैठी थी, तभी उसका पति आया और उससे पांच लाख रुपए मांगे। पत्नी ने रुपए देने से मना कर दिया, इस पर दोनों में विवाद बढ़ गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। तैश में आए पति ने सर्जिकल ब्लेड से पत्नी के गले पर तीन बार वार कर मौत के घाट उतार दिया।

महिला गले से खून बहते हुए क्लीनिक से बाहर आई। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने भाग रहे आरोपी पति को दौड़ाकर पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ लोग महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पहले पति को तलाक देने के बाद की थी दूसरी शादी

मामला गुलावठी क्षेत्र के गांव बराल का है। यहां सुशीला विहार की रहने वाली पूनम (34) वर्षीय गांव के बाहर प्राइवेट क्लीनिक चलाती थीं। छह साल पहले उसने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद उसने राहुल से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों में लड़ाई झगड़े होने लगे। बताया जा रहा है कि राहुल पेशे से व्यापारी है, लेकिन उसका काम ठीक नहीं चल रहा था। दोनों की शादी को 6 साल हो गए थे।

पत्नी से पांच लाख रुपए मांग रहा था

वहीं, पूनम क्लीनिक से ठीक-ठाक कमा लेती थी। राहुल आए दिन पूनम से रुपयों की मांग करता था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता था। पूनम ने अपनी कमाई से काफी कैश जमा कर लिया था। राहुल को यह बात पता चल गई। वह पूनम से पांच लाख रुपए की डिमांड करने लगा, लेकिन पूनम देने को तैयार नहीं थी।

सुबह झगड़े के बाद पहुंचा था क्लीनिक

शनिवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पूनम ने रुपए नहीं दिए और क्लीनिक चली गई। शाम करीब 4:30 बजे राहुल भी क्लीनिक पहुंच गया। वहां पर दोबारा रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते सर्जिकल ब्लेड से तीन बार राहुल ने पूनम का गला रेत दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार साल की है बेटी

पूनम की मां सुशीला विहार कॉलोनी में रहती हैं। जबकि पिता क्षत्रपाल सिंह का देहांत हो चुका है। पूनम सुशीला विहार में ही किराए पर रहती थी। पति राहुल हापुड़ का रहने वाला है। पूनम और राहुल की एक चार साल की बेटी भी है।


और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0