हर तरफ बस बम-बम भोले के जयकारों की गूंज : डीजे पर बम-बम भोले की धुन पर कांवड़िए हुए मगन , भोले की नगरी में बदली छोटी काशी:गंगाजल लेकर रवाना होने लगे कावंड़िये, शनिवार से हो रहा मेले का आयोजन

हर तरफ बस बम-बम भोले के जयकारों की गूंज : डीजे पर बम-बम भोले की धुन पर कांवड़िए हुए मगन , भोले की नगरी में बदली छोटी काशी:गंगाजल लेकर रवाना होने लगे कावंड़िये, शनिवार से हो रहा मेले का आयोजन
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव (यूपी) अनूपशहर। छोटी काशी के नाम से मशहूर अनूपशहर भोले की नगरी में तब्दील हो गई है। गंगा घाट पर तीन दिवसीय कांवड़ मेला का शनिवार से आगाज हो गया था। रविवार को बादलों की गरज व बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। छोटी काशी अनूपशहर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठी।   शिव चौक से बबस्टर गंज घाट तक सड़क के दोनों ओर कावड़ में कावड़ का सामान बेचने वाली दुकाने सजी हुई है। जिन पर कावंड़िये जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शिव भक्तों का पहला जत्था हरियाणा के फरीदाबाद, बल्लभगढ़ तथा पलवल से पहुंचा है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा,दिल्ली,मथुरा, अलीगढ़ आगरा,बुलंदशहर जिले भर से श्रद्धालु से भक्तों के आने का क्रम जारी है। समिति कर रही भंडारे का आयोजन श्री गंगा सेवा समिति के जनसहयोग से परंपरागत रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भंडारे का आयोजन किया है। नगर पालिका परिषद द्वारा कांवरियों के ठहरने, प्रकाश , साफ-सफाई, शौचालय तथा अनाउंसमेंट का इंतजाम किया गया है।  एसडीएम बीके गुप्ता, सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने मेला क्षेत्र का द…