अलीगढ़ में एक साथ सपा, बसपा, भाजपा, कॉंग्रेस समेत 19 प्रत्याशियों के खिलाफ नोटिस जारी, जानिए वजह

अलीगढ़ में एक साथ सपा, बसपा, भाजपा, कॉंग्रेस समेत 19 प्रत्याशियों के खिलाफ नोटिस जारी, जानिए वजह
ब्यूरो डेस्क,अलीगढ़ अलीगढ़ में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत 19 प्रत्याशियों को कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने के लिए नोटिस थमा दिया है. इतनी संख्या में एक साथ इतने प्रत्याशियों पर कार्रवाई से साफ पता लग रहा है कि प्रत्याशियों को प्रचार के आगे कोरोना नजर नहीं आ रहा है. 19 प्रत्याशियों को थमाया नोटिस अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता डी.पी. पाल ने अलीगढ़ की विभिन्न विधानसभाओं के 19 प्रत्याशियों को जनसंपर्क के दौरान कोविड नियमों का पालन न करने के संबंध में नोटिस थमा दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों एवं समर्थकों से अपील की है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. विशेषज्ञों की ओर से भी निरन्तर कोविड संक्रमण बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इन 19 प्रत्याशियों को दिया नोटिस इस बार प्रशासन ने सत्ताधारी और गैर सत्ताधारी 19 प्रत्याशियों पर कार्रवाई की है. खैर से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद, भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान, आप प्रत्याशी मोहनेश प्रताप सिंह, बसपा की चारूकेन बरौली से भाजपा प्रत्याशी ठा …