'SALT' ऐप पर 'बाय नाउ पे लेटर' फीचर के साथ, ग्राहकों को सशक्त बनाता PayMe India

'SALT' ऐप पर 'बाय नाउ पे लेटर' फीचर के साथ, ग्राहकों को सशक्त बनाता PayMe India
रिपो० रिशू कुमार नई दिल्ली। नोएडा, 3 दिसंबर 2021 को PayMe India  ने एक अनूठा एप्लिकेशन 'SALT' लॉन्च किया है, जहां यूजर बिना तुरंत भुगतान किए कुछ भी खरीद सकता है खरीदार को एक क्रेडिट सीमा के साथ-साथ एक विस्तृत ब्याज मुक्त अवधि (इंटरेस्ट फ्री पीरियड) भी दी जाएगी ग्राहक इस समय सीमा के अन्दर अपने बिलों का भुगतान कर सकता है। इसके लिए उसे किसी भी तरह का ब्याज नहीं देना होगा ऐसे व्यक्ति जिनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, वे भी SALT के माध्यम से पहले खरीदारी और बाद में भुगतान की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैंं।  SALT को गुरुवार को होटल रैडिसन ब्लू सेक्टर 18, नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, लॉन्च किया गया था। पे मी इंडिया के संस्थापक और शीर्ष प्रबंधन महेश शुक्ला, मीडिया से बातचीत करने के लिए वहां मौजूद थे SALT ऐप के लिए सिर्फ बेसिक केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा, क्रेडिट सीमा का इस्तेमाल स्कैन एंड पे या मर्चेंट लेनदेन के माध्यम से किया जा सकता है खरीदारी के बाद अभी खरीदें बाद में भुगतान करें।  सेवा प्रदाता ग्राहक की ओर से व्यापारी को भुगतान करता है यह एक तरह से क्रेडिट कार्ड का विकल्प …