'भाजपा को वोट नहीं करते वे याद रखें, योगी जी ने बुलडोजर मंगवा लिए हैं' बोले बीजेपी विधायक टी राज सिंह

'भाजपा को वोट नहीं करते वे याद रखें, योगी जी ने बुलडोजर मंगवा लिए हैं' बोले बीजेपी विधायक टी राज सिंह
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी चुनाव। उत्तर प्रदेश में दो चरणों में मतदान हो चुका है। हालांकि अभी 5 फेज बाकी हैं। दोनों चरणों में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हुई, लेकिन नेताओं का विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। दरअसल अब भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को वोट करने की अपील के साथ ही कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी जी ने हजारों जेसीबी-बुलडोजर मंगवा लिए हैं। बता दें कि टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा  से विधायक हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई है। जो योगी आदित्यनाथ को पसंद नहीं करते, ऐसे लोग भारी संख्या में घरों से निकले और मतदान किया। 'हिंदूओं से अपील करता हूं भरपूर मतदान करें' भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि 'मैं हिंदूओं से अपील करता हूं कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें'। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि 'चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।' 'उत्त…