सियासी गलियारों में गूंजा छतारी काण्ड, हरकत में आई पुलिस, चौथा आरोपी भी भेजा जेल - जानिए पूरा मामला... देखें वीडियो
सियासी गलियारों में गूंजा छतारी काण्ड, हरकत में आई पुलिस, चौथा आरोपी भी भेजा जेल - जानिए पूरा मामला... देखें वीडियो ब्यूरो ललित चौधरी छतारी काण्ड मामले में पुलिस ने अब मुख्य हत्यारोपी सहित अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में मृतका नाबालिग पायी ग़यी। बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में 2 सप्ताह पूर्व हुई किशोरी की हत्या के मामले को लेकर जैसे ही अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाया और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा तो जिला प्रशासन हरकत में आ गया। बुलंदशहर पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने अब मुख्य हत्यारोपी सहित अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में मृतका नाबालिग पायी ग़यी, पुलिस ने धारा 376, पोक्सो एक्ट व 363 की वृद्धि की है। मृतका के परिजनों को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करायी जाएगी। सियासी गलियारों में गूंजा छतारी काण्ड 21 जनवरी 2022 को छतारी थाना क्षेत्र के गांव धराऊ के एक ट्यूबवेल पर किशोरी का लहूलुहान शव मिला था आरोप था कि किशोरी की गोली मारकर हत्या की गई, परिजन गैंगर…