ट्विन टावर। ट्विन टावर को गिरने के लिए तारीख हुई तय, मलबे की किमत जानकर उड़ जायेंगे होश - जानिए किस दिन इस ट्विन टावर को गिराया जायेगा।

ट्विन टावर। ट्विन टावर को गिरने के लिए तारीख हुई तय, मलबे की किमत जानकर उड़ जायेंगे होश - जानिए किस दिन इस ट्विन टावर को गिराया जायेगा।
ब्यूरो ललित चौधरी नोएडा सेक्टर 93 (ए) में बने ट्विन टावर को गिराने के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी गई। जानिए किस दिन इस ट्विन टावर को गिराया जायेगा और क्या तैयारियां चल रही हैं? नोएडा  ट्विन टावर :  नोएडा सेक्टर 93 ए में बना ट्विन टावर लंबे समय से चर्चा में है, चर्चा की वजह थी ट्विन टावर का ध्वस्तीकरण। इस टावर को गिराए जाने के लिए जो कागजी कार्यवाही है वह शुरू कर दी गई है। 22 मई को इस टावर को गिरा दिया जाएगा, ट्विन टावर को गिराए जाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण तैयारियों में जुट गया है।  इस टावर को कैसे गिराया जाएगा और उसके लिए क्या योजना बनाई जाएगी उस को लेकर बैठक भी की गई हैं। ट्विन टावर को गिराने का काम सुपरटेक ने मुंबई की कंपनी एडिफिस को दिया है। कंपनी को एडवांस के रूप में पेमेंट कर दिया गया है, जल्द ही इस को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। प्राधिकरण कर रहा है तैयारी ट्विन टावर को गिराए जाने को लेकर प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है, नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण मिश्रा ने मीडिया को बताया कि प्राधिकरण ने बैठक की शुरुआत कर दी है, अब जल्द ही सभी विभागों के साथ बातचीत करके पूरा खाका तैयार किया…