मोदी और योगी के नेतृत्व में हमने वो कर दिखाया जो विपक्ष 70 सालों में नहीं कर सके : राजनाथ सिंह

मोदी और योगी के नेतृत्व में हमने वो कर दिखाया जो विपक्ष 70 सालों में नहीं कर सके : राजनाथ सिंह
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर।  बुलंदशहर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। राजनाथ बोले कि मोदी और योगी के नृतत्व में हमने वो कर दिखाया जो विपक्षी दल 70 सालों में नहीं कर सके। राजनाथ सिंह  बोले कि यूपी में आज ऐसी तोप तैयार की जाती हैं, जो 500-600 किलोमीटर तक मार करती हैं। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं किसी भी पीएम को गलत नहीं कहता, क्योंकि पीएम व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप मे एक संस्था होता है। मगर एक वक्त था जब राजीव गांधी जी कहते थे कि हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो भ्रष्टाचार के चलते यूपी आते आते उसमें से महज 15 पैसा ही पात्र लोगों तक ही पहुंचता था। मगर मोदी जी ने देश में ऐसी व्यवस्था स्थापित की है कि अगर मोदी जी किसानों को 6 हज़ार देते हैं तो पूरा 6 हज़ार रुपया उनकी जेब तक पहुंचता है। जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि मैं जब भी वैर आया हूं यहां के लोगों ने मुझे कभी निराश नहीं किया है और मैं एक बार फिर आपके सामने झोली फैला कर वोट मांग रहा हूं और उम्मीद करता हूँ कि ये झोली खाली नहीं रहेगी। गौरतलब है कि बुलंदशहर में पहले चर…