यूपी विधानसभा चुनाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले - मरम्मत के बाद तैयार हो रहे बुलडोजर सरकार बनते ही चलेंगे

 

ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजपुर में कहा कि मरम्मत को बुलडोजर गए हैं 10 मार्च के बाद यह अपराधियों पर चलेंगे। सपा कहती है नई हवा है नई सपा है पर यह वहीं पुरानी सपा है क्योंकि कैराना व मऊ में अपराधी को टिकट दिया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद कीजिए पांच साल पहले क्या स्थिति थी कब दंगे हो जाएं पता नहीं था, पर्व कफ्र्यू में बीतता था, अराजकता चरम पर थी। बेटी, मां व बहनें बाजार नहीं जा पातीं थीं। गरीब परेशान थे लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने 25 करोड़ की जनता के लिए काम किया। एक्सप्रेस-वे हाइवे, कारीडोर , नौकरी व सुरक्षा का बेहतर वातावरण आज है। 

आज शोहदे छेड़ नहीं सकते वरना दुर्योधन व दुशासन का हाल हो जाएगा। आज कब्जा गुंडा करेगा तो बुलडोजर चलेगा। 2017 कि पहले बिजली मिलती थी क्या, जो बिजली नहीं देते थे वह क्या फ्री में देंगे। जो राशन पैसे में नही देते तो क्या फ्री में देंगे। पहले तुम्हारे गुर्गे राशन गरीब का खा जाते थे। नारा था सबका साथ पर सैफई का विकास।

और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال