यूपी चुनाव 2022 । यूपी में ममता कि एंट्री पर बरसीं अपर्णा यादव, बोलीं - प्रदेश को किसी बंगाली बैशाखी की जरूरत नहीं - जानिए मामत बनर्जी और अपर्णा यादव क्या बोलीं

यूपी चुनाव 2022 । यूपी में ममता कि एंट्री पर बरसीं अपर्णा यादव, बोलीं - प्रदेश को किसी बंगाली बैशाखी की जरूरत नहीं - जानिए मामत बनर्जी और अपर्णा यादव क्या बोलीं
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी। कानपुर देहात में  समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्टार प्रचारक अपर्णा यादव ने मंगलवार को कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जातिवाद हावी रहता था जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ काम करती है। कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा के सेल्हूपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुये अपर्णा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा '' उन्हें पता होना चाहिए तिलक लगाने वाले कोई गुंडे नही रहते है पहले वे यह बतायें कि बंगाल में लोगों के क्या हाल है। आखिर वह यहां क्यों आई हैं। वह भूल गई हैं कि यह भूमि वीर व बलिदानियों की है। हमें किसी बंगाली बैशाखी की जरूरत नहीं है। पहली बार देखने में आ रहा कि कोई मुख्यमंत्री अपना प्रदेश छोड़कर दूसरे राज्य में गया है जहां उसकी पार्टी या विचारधारा नहीं है।'' उन्होंने कहा कि दस मार्च को जय सियाराम का नारा लगाकर भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही है। अपर्णा ने घर घर जाकर जनसंपकर् किया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की। उन्ह…