UP Election 2022: बुलंदशहर की एक सीट पर लोग नाराज, सपा-रालोद को दिख रहा मौक़ा

UP Election 2022: बुलंदशहर की एक सीट पर लोग नाराज, सपा-रालोद को दिख रहा मौक़ा
ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल को बुलंदशहर के स्याना विधानसभा सीट पर इस बार जीत हासिल हो सकती है। क्योंकि क्षेत्र की जनता स्थानीय भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी से काफी नाराज चल रही है। UP Election 2022 : यूपी चुनाव में बुलंदशहर की स्याना विधानसभा सीट पर भाजपा ने भले ही वर्तमान विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी को फिर से मैदान में उतार दिया है लेकिन जिस तरह उनको जगह जगह लोगों के विरोध का सामना कर पद रहा है उससे उनकी राह फिलहाल आसान नहीं लग रही है। विधायक से लोगों की नाराजगी को सपा-रालोद गठबंधन अपने फायदे के रूप में देख रहा है।  दरअसल बीते दिनों भाजपा विधायक लोधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने गये थे लेकिन उन्हें ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। उनकी गाड़ी को रोक कर नारेबाजी की गयी। लोगों ने उनके ऊपर आरोप लगाए कि उनके कार्यकाल में विकास कार्य नहीं हुए। भारी विरोध देखते हुए स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने हाथ जोड़ कर अपील की कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। देवेन्द्र लोधी उन तीन मौजूदा विधायकों में से एक हैं जिन्हें भाजपा ने बुलंदशहर…