यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अपडेट। आज थम जाएगा 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार, कितने लोग करेगें 58 सींटो पर मतदान - जानिए और भी अधिक जानकारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 अपडेट। आज थम जाएगा 11 जिलों की 58 सीटों पर चुनाव प्रचार, कितने लोग करेगें 58 सींटो पर मतदान - जानिए और भी अधिक जानकारी
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी विधानसभा चुनावों में  8 फरवरी से 5 बजे के बाद  प्रचार पर रोक  लगेगी, 11 जिलों की  58 विधानसभा सीटों पर 2.7 करोड़ लोग करेगें मतदान, पुलिस ने अब तक  32 करोड़ के अवैध शराब और मादक पदार्थ बरामद किए साथ ही  आचार संहिता का उल्लंघन में 928 एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान का इंतजार अब लगभग खत्म होने को है 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसी के साथ ही मंगलवार 8 फरवरी को जिन जिलों में पहले चरण का मतदान होना है, वहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। मंगलवार शाम 5 बजे के बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेगा। इन 11 जिलों में 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान जिन जिलों में चुनाव प्रचार पर मंगलवार शाम 5 बजे से रोक लग जाएगी, उसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा शामिल है। इन 11 जिलों में 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है।  58 विधानसभा सीटों पर 2.7 करोड़ लोग करेगें मतदान चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों की बात की जाए तो 58 विधानसभा सीटों पर 2.7 करोड़…