अलीगढ़। संदीप गुप्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने बताया कहीं और थी मर्डर की प्लानिंग, लेकिन... जानिए पूरा मामला

अलीगढ़। संदीप गुप्ता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी ने बताया कहीं और थी मर्डर की प्लानिंग, लेकिन... जानिए पूरा मामला
रिपो० सुबेश शर्मा अलीगढ़। एटा व्यापारी संदीप गुप्ता हत्याकांड में आए दिन नए और बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच आरोपित शूटर्स प्रवीण बाजौता और जितेंद्र कंजा की रिमांड के दौरान कई राज खुले हैं। साथ ही हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और हत्या के समय पहने कपड़े भी बरामद हुए हैं। मर्डर में प्रवीण बाजौता के तयरे भाई प्रदीप का नाम भी सामने आया है। अलीगढ़ नहीं एटा रोड़ पर थी हत्या की प्लानिंग एटा के अलीगंज निवासी व्यापारी संदीप गुप्ता की 27 दिसंबर 2021 को अलीगढ़ के रामघाट रोड पर हत्या हुई थी। हत्यारे शूटर्स प्रवीण बाजौता और जितेंद्र कंजा से पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपित संदीप को मारने के लिए अलीगंज भी गए थे, लेकिन मौका नहीं मिला। संदीप गुप्ता को एटा रोड़ पर मारने की प्लानिंग थी, परंतु रामघाट रोड़ पर गाड़ी अचानक रूकी, इसलिए उस स्थान को चुनना पड़ा। पिस्टल और कपड़े बरामद शूटर से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रवीण के गांव से संदीप गुप्ता मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल और घटना के समय आरोपितों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद किए हैं. पिस्टल को लेकर आरोपितों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसे हुई थी हत्या एटा के…