अलीगढ़। बसपा प्रत्याशी पर चली गोली : शहर से बरौली विधानसभा की ओर जा रहे थे नरेंद्र शर्मा, बाइक सवारों ने चलाई गोली
अलीगढ़। बसपा प्रत्याशी पर चली गोली : शहर से बरौली विधानसभा की ओर जा रहे थे नरेंद्र शर्मा, बाइक सवारों ने चलाई गोली रिपो० सुबेश शर्मा अलीगढ़ में बसपा प्रत्याशी पर दो बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी। गोली प्रत्याशी के कार के शीशे में लगी और बरौली से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बसपा प्रत्याशी बाल बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद सारे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और क्षेत्रिय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की है। वहीं बरौली प्रत्याशी ने बताया कि वह हमला वरों को नहीं पहचान पाए और वह फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सारे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। अलीगढ़ से बरौली जा रहे थे नरेंद्र बसपा नेता नरेंद्र शर्मा ने बरौली से विधानसभा चुनाव लड़ा है और वह उप विजेता रहे हैं। शनिवार रात लगभग 8 बजे के आसपास अलीगढ़ के बरौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह जवां थाना क्षेत्र में पहुंचे तो जंगलगढ़ी और माधवगढ़ के बीच आरोपियों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। पल्सर बाइक सवार दोनों आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली शीशे पर लगी और दूसरी गोली साइड मिरर में बताई जा रही …