UP में BJP बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार, योगी सिर सजेगा CM का ताज - देखिए 403 सीटों पर किस - किस ने की जीत दर्ज

UP में BJP बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार, योगी सिर सजेगा CM का ताज - देखिए 403 सीटों पर किस - किस ने की जीत दर्ज
ब्यूरो ललित चौधरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा मणिपुर में सत्ता बरकरार रखी, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में शानदार जीत हासिल की है। चुनाव आयोग की मतगणना परिणाम घोषित के अनुसार, सत्तारूढ़ दल भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 274 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 124 सीटों पर जीत हासिल की है। राष्ट्रीय लोक दल, जिसने सपा के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था, आरएलडी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है।  जबकि भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सिर्फ एक सीट तक सीमित है,  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली हैं, जबकि जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने दो सीटों पर कब्जा जमाया है। राज्य स्तरीय निषाद पार्टी (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) ने 06 सीटों पर जीत हासिल की।  राज्य की किस सीट पर कौन जीता है, यानी सभी सीटों के विजेताओं की पूरी लिस्ट :- देखिए 403 सीटों पर किसने की जीत दर्ज आगरा कैंट- जीएस धर्मेश (भाजपा) आगरा नॉर्थ- पुरोषोत्तम खंडेलवाल (भाजपा) आगरा ग्र…