बुलंदशहर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार के इनामी बदमाश दानिश उर्फ़ सलमान गिरफ्तार
बुलंदशहर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार के इनामी बदमाश दानिश उर्फ़ सलमान गिरफ्तार रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। कोतवाली पुलिस ने एक गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार के इनामी बदमाश दानिश उर्फ़ सलमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पुलिस टीम मुठभेड़ भी हुई जिसमे पुलिस आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है। शिकारपुर क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान के तलाश व दबिश वांछित अपराधीगण दिशा-निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी शिकारपुर ऋषिपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सूचना पर मोहल्ला लाल दरवाजा में गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश दानिश उर्फ सलमान की धरपकड़ के लिए दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी बदमाश दानिश और उसके साथी आसिफ उर्फ गोला उर्फ दीवान पुत्र सलाम द्वारा फायरिंग की गई। पुलिस ने बताया कि आसिफ उर्फ दीवान और दानिश दोनों एक संगठित गिरोह बनाकर मौहल्ले व आसपास के गांव के व्यक्तियों से पशु - अनाज आदि व्यापार के कुछ पैसे व्यक्तियों को देकर बाकी रूपयें न लौटाने व मांगने पर व्यक्तियों के साथ मारपीट गाली - गलौच करते थे। जिसके सम्बन्ध में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में दानिश पुत्र सलाम उर्फ सलमान निवासी मौहल्ला लाल दरवाजा थाना शिकारपुर…