बुलंदशहर। गोवंश को काटा : रास्ते में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा, जमकर पीटा
बुलंदशहर। गोवंश को काटा : रास्ते में मिले गोवंश के अवशेष, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा, जमकर पीटा ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुच्छेजा में गोकशों ने साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हुए गोवंशीय पशु का कटान कर दिया। इसका पता चलते ही कई ग्रामीण एकत्र हो गए। दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव कुच्छेजा में बृहस्पतिवार सुबह को ग्रामीणों को सूचना मिली कि जंगल में दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया है। कई ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। दो आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की पिटाई भी की। पुलिस को सौंपे आरोपी पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र हाजी इस्माइल निवासी गांव कुच्छेजा और सलीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव बदरखां थाना औरंगाबाद के रूप में हुई। गोकशी की घटना की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस …