बुलंदशहर। दिव्यांग महिला और बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट, लुटेरे हुए सीसीटीवी में कैद, नगदी और जेवरात लेकर हुए फरार

बुलंदशहर। दिव्यांग महिला और बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट, लुटेरे हुए सीसीटीवी में कैद, नगदी और जेवरात लेकर हुए फरार
रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। जिले के सिकन्दराबाद कस्बे में दिव्यांग महिला और बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात अंजाम दिया गया।  कोतवाली नगर के मोहल्ला खत्रीबाड़ा में सोमवार की तड़के छत के रास्ते घुसे बदमाशों में दिव्यांग महिला संतों देवी व उसके पुत्र अमन को तमंचे के बल पर आंतकित कर लिया। दोनों के हाथ पैर बांधकर बदमाश घर से सोने व चांदी के जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए। किसी तरह अमन ने बंधन से मुक्त होकर शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग पहुंचे। तब तक बदमाश भागने के कामयाब रहे। फिलहाल पुलिस मामले को चोरी बता रही है। जबकि पीड़ित ने बदमाशों की संख्या चार बताई गई। जो नकाबपोश बताए गए है। जिनके भागने की तस्‍वीर आसपास लगे सीसीटीवी में कैद है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।