बुलंदशहर। पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे थे 58 हजार रुपए, 8 लोगों से पहले की थी लूट
बुलंदशहर। पुलिस मुठभेड़ में 4 आरोपी गिरफ्तार : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे थे 58 हजार रुपए, 8 लोगों से पहले की थी लूट ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। देहात कोतवाली, गुलावठी और बीबीनगर क्षेत्र में बीते दिनों लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाशों को देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध असलाह और लूटी गई रकम और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। चारों को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि मंगलवार देर रात देहात कोतवाली पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि चार बदमाश असलहों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में चिट्टा गांव के तिराहे पर खड़े हैं। आरोपियों को भेजा जाएगा जेल सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त मनोज, अनिल निवासी गांव जीमत थाना कोतवाली देहात, मिंटू निवासी गांव सैदपुरा थाना औरंगाबाद और शिवम निवासी गांव पौंडरी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बाइक, 40 हजार 950 रुपए की नगदी, एक बैग, लैपटॉप, चेकबुक, स्टांप मोहर, आदि सामान और अवैध…