बुलंदशहर। पति ने की गला घोंटकर पत्नी की हत्या : ईंट से चेहरा भी कुचला, बाद में पति ने भी दी अपनी जान - जानिए पूरा मामला
बुलंदशहर। पति ने की गला घोंटकर पत्नी की हत्या : ईंट से चेहरा भी कुचला, बाद में पति ने भी दी अपनी जान - जानिए पूरा मामला ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने बीमार पत्नी का गला दबाकर हत्या कर, रास्ते में ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या कर युवक ने स्वजन को फोन पर अपनी करतूत को बताया और फरार हो गया। बाद में पति ने भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद से स्वजन में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव मीरपुरा निवासी मनोज कुमार गुरुवार दोपहर की सुबह बीमार पत्नी को उपचार व सामान खरीदने की बात कहकर घर से सिकंदराबाद लेकर गया था। रात को न लौटने पर स्वजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर चल रहा था तना व ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर की रहने वाली भारती गुरुवार शाम को अपने पति के साथ घर से निकली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पति और पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। गला घोंटकर की हत्या, चेहरे को ईंट से कुचला आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की। उसके बाद उसके शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को ब…