बुलंदशहर। शान्ति समिति की मीटिंग का आयोजन, होली पर उपद्रव नहीं सहन किया जाएगा : सीओ विकास प्रताप चौहान
बुलंदशहर। शान्ति समिति की मीटिंग का आयोजन, होली पर उपद्रव नहीं सहन किया जाएगा : सीओ विकास प्रताप चौहान रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। कोतवाली परिसर में शान्ति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया, मीटिंग में नगर के गणमान्य लोग मौजूद हुए मीटिंग में खुले शब्दों में कहा गया कि होली पर उपद्रव नहीं सहन किया जाएगा। शान्ति समिति की मीटिंग में कहा गया कि होली पर उपद्रव नहीं सहन किया जाएगा। उपद्रव करने वालों की खैर नहीं होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है, इसलिए होली के त्योहार को शान्ति पूर्ण तरीके से मनाएं। चुनाव भी शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन हो गया है चुनाव में कौन जीता कौन हारा ये सब आप जानते हो। विवेक उर्फ चीनू जैन और आस मौहम्मद गाजी ने कहा कि नगर के मौहल्ला डोरी में पुलिस मौजूद रहनी चाहिए और बड़ी होली के दिन राधे-राधे भजन कीर्तन मंडली नगर की अधिकांश गलियां व मुख्य बाजारों से हो कर गुजरती है जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा फूलों की वर्षा होती है। शिकारपुर तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी, ने कहा कि होली शान्ति पूर्वक मनी चाहिए, अगर होली पर किसी प्रकार की अभद्रता होती है तो उसकी जिम्मेदारी उपद्रवियों की होगी। किसी भी प्रकार से उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। शिकारपुर सीओ विकास प्रताप चौहान, ने कह…