बुलंदशहर। गुड व्यापारी की हत्या पर SSP ऑफिस का हुआ घेराव : व्यापारी बोले- हमें बाबाजी का एनकाउंटर वाला राज चाहिए, बदमाशों का भी एनकाउंटर होना चाहिए - सात टीमों के गठित होने के बाद कोई नहीं लगा सुराग....देखें वीडियो
बुलंदशहर। गुड व्यापारी की हत्या पर SSP ऑफिस का हुआ घेराव : व्यापारी बोले- हमें बाबाजी का एनकाउंटर वाला राज चाहिए, बदमाशों का भी एनकाउंटर होना चाहिए - सात टीमों के गठित होने के बाद कोई नहीं लगा सुराग....देखें वीडियो ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर के स्याना में गुड़ व्यापारी से लूट के बाद हत्या के मामले में व्यापारियों में रोष व्याप्त है। रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। धरने पर बैठे व्यापारियों ने कहा कि योगी सरकार को व्यापारियों ने इसलिए वोट किया, ताकि हमें सुरक्षा मिल सके। सरकार बनते ही व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। लूट हो रही है, हत्या हो रही है। हमें सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त चाहिए। गौरतलब है कि बुलंदशहर के स्याना नगर में दिनदहाड़े गुड़ व्यापारी प्रदीप कुमार की बीते दिन शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे घर से अपनी दुकान जा रहे थे। बदमाशों ने प्रदीप कुमार को गोली मारकर पैसे लूट लिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय व्यापारियों ने घायल प्रदीप को स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, यहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जिसमें घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंदकर शहर में जाम लगा दिया था। परिवार को मिले आर्थिक मुआवजा हमें बाबाजी के एनकाउंटर वाला राज चाहिए। यदि कोई बदमाश किसी की हत्या करता है तो उसका भी …