बुलंदशहर। तहसील प्रशासन ने बकायेदार को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर। तहसील प्रशासन ने बकायेदार को किया गिरफ्तार
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर। एसडीएम आशीष कुमार के दिशा निर्देशन में तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी व नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता ने टीम बना कर बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया।  तहसील प्रशासन ने स्टांप के एक बकायेदारों को गिरफ्तार किया है तहसीलदार नीरज कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, ने बताया कि तेजपाल पुत्र जयपाल निवासी चेनपुरा शिकारपुर पर सात लाख 26 हजार 206 रुपए स्टांप का बकायेदार था उसको गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।