बुलंदशहर। बदमाशों ने की दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या : 4 लाख की लूट की घटना को दिया अंजाम, घर से मंडी जा रहा था व्यापारी

 

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर। जिले के स्याना नगर में दिनदहाड़े एक गुड़ व्यापारी की बदमाशों ने हत्या कर चार लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंदकर शहर में जाम लगा दिया। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे स्याना कोतवाली क्षेत्र के व्यापारी प्रदीप अपनी दुकान जा रहे थे।

बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी प्रदीप को गोली मारकर पैसे लूट लिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय व्यापारियों ने घायल प्रदीप को स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, यहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

व्यापारियों ने बाजार को किया बंद

घटना की जानकारी मिलते ही स्याना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारी की मौत पर गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर शहर में जाम लगा दिया। नवीन मंडी स्याना के अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि प्रदीप का मंडी के कई व्यापारियों से रुपयों के लेनदेन को लेकर किसी अन्य व्यापारी से झगड़ा चल रहा है। जिसमें 10 साल पहले भी व्यापारी प्रदीप के साथ अन्य व्यापारियों ने मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गठित की तीन टीम

डीआईजी/एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह ने स्याना में व्यापारी प्रदीप अग्रवाल की गोलियां बरसा कर हत्या और लूट के मामले में स्वाट, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की तीन टीम घटना के खुलासे के लिए गठित की हैं। 

डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी पर करीब 50-60 लाख रुपए कर्ज भी था। और कुछ सभय पहले मारपीट की घटना भी हुई थी। प्रथम दृष्टया पुलिस लूट के इरादे से हत्या मान रही है, वहीं पिछली रंजिश के मामलों की भी जांच की जा रही है। व्यापारी के हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال