शपथ लेने से पहले ही स्टार्ट हो गया बुलडोजर : UP में हर रोज चल रहा 'बाबा का बुलडोजर', भू-माफिया पर कसा शिकंजा - देखें वीडियो

शपथ लेने से पहले ही स्टार्ट हो गया बुलडोजर : UP में हर रोज चल रहा 'बाबा का बुलडोजर', भू-माफिया पर कसा शिकंजा - देखें वीडियो
ब्यूरो ललित चौधरी काली कमाई पर चल रहा है बुलडोजर हापुड़ में नगर पालिका की जमीन कब्जामुक्त उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आते ही भू-माफियाओं की काली कमाई पर बुलडोजर चलने लगा है. योगी 2.0 मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले ही हापुड़ में भू-माफियाओं के अवैध कब्जे पर 'बाबा का बुलडोज़र' चला। इससे पहले मेरठ में फरार इनामी और कानपुर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला था। अब हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की सरकारी जमीन पर भू माफियाओं के अवैध कब्जे पर योगी सरकार का बुलडोजर चल गया है। दरअसल, बृजघाट के महामृत्युंजय धाम व शनि मंदिर के पास नगर पालिका की भूमि पर पिछले कुछ महीनों से भू-माफियाओं ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पुजारी को मिल रही थी धमकी वहीं पुजारी कृष्णकांत भट्ट का आरोप है, 'उसे भी कई तरह की धमकियां दी जा रही थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू हो गई.' शिकायत के बाद गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग के कब्जे पर बुलडोजर चलाने के आदेश…