EVM से कैसे गिने जाते हैं वोट, कितना लगता है वक्त, क्या होता है स्ट्रांग रूम में - जानिए सबकुछ
EVM से कैसे गिने जाते हैं वोट, कितना लगता है वक्त, क्या होता है स्ट्रांग रूम में - जानिए सबकुछ ब्यूरो ललित चौधरी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर पांचों राज्यों में 10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब 10 मार्च को सभी पांचों राज्यों की मतगणना होनी है। चुनाव नतीजों का इंतजार सभी राजनीतिक दल बेसब्री से कर रहे हैं। उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हुए हैं। वहीं मणिपुर में दो चरणों और उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में इस बार उत्तर प्रदेश और पंजाब काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में सभी की नजरें 10 तारीख को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ईवीएम से आप वोट देते हैं, उसकी गिनती कैसे होती है? इस खबर में हम बात करेंगे वोटों की गिनती से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में.... एक नजर वोटों की गिनती प्रक्रिया पर..... सीलबंद कर स्ट्रॉन्ग रूम रखा जाता है मतदान के बाद सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सीलबंद करके स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया जाता है। इनकी सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान संभालते हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी इनकी सुरक्षा होती…