अतरौली रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर
अतरौली रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रिपो. अभिषेक चौधरी दादों :- क्षेत्र के गांव आलमपुर चौराहा से अतरौली रोड पर गांव नगरिया जाहर मोड़ के निकट दो बाइकों में हुई आमने सामने की भिड़त में पांच लोग घायल हो गए। छर्रा सीएसची में उपचार के दौरान एक चालक की मौत हो गयी, जबकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दूसरे चालक की भी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। क्षेत्र के गांव काका बेगपुर निवासी 38 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने भतीजे दीपक पुत्र फुलवीर सिंह, अजय पुत्र बंटी सिंह को दवा दिलाने के लिए बाइक से गांव हरदोई जा रहे थे। आलमपुर चौराहा से निकलते ही गांव नगरिया जाहर मोड़ के निकट सामने से आ रही बाइक पर सवार थाना पालीमुकीमपुर के गांव पीपली निवासी 20 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र कन्हैलाल से टक्कर हो गयी। सुंदर सिंह अपनी छोटी बहन खुशी के साथ जिरौली के पास अपनी मां को ननिहाल से बुलाने के लिए जा रहा था। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालक सहित पीछे बैठे बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचाें घायलों को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराय…