यूपी का मुखिया तय, मंत्रियों पर सस्पेंस बरकरार:विधायक दल के नेता बने योगी, गृह मंत्री शाह बोले- UP ने लोकतंत्र के नासूर परिवारवाद-तुष्टीकरण को खत्म किया - साथ ही जानिए शपथ समारोह मे कौन - कौन होगा शमिल

यूपी का मुखिया तय, मंत्रियों पर सस्पेंस बरकरार:विधायक दल के नेता बने योगी, गृह मंत्री शाह बोले- UP ने लोकतंत्र के नासूर परिवारवाद-तुष्टीकरण को खत्म किया - साथ ही जानिए शपथ समारोह मे कौन - कौन होगा शमिल
एडिटोरियल, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुन लिए गए। लोकभवन में विधायक दल की बैठक में शाहजहांपुर से 9वीं बार के विधायक सुरेश खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिस पर बेबी रानी मौर्य, सूर्य प्रताप शाही, नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत 5 विधायकों ने समर्थन दिया। केंद्रीय गृहमंत्री और ऑब्जर्वर अमित शाह के साथ को-ऑब्जर्वर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने योगी आदित्यनाथ को पटका-पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बैठक में निषाद पार्टी, अपना दल समेत सभी सहयोगी दलों ने भी योगी के नाम पर सहमति पत्र ऑब्जर्वर को सौंपा है। थोड़ी देर में योगी राज्यपाल से मिलने राजभवन जाएंगे, जहां सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। योगी राज्यपाल को 272 MLA का समर्थन पत्र भी सौंपेंगे। वहीं, शुक्रवार सुबह 10 बजे योगी आदित्यनाथ ने मंत्री बनने वाले विधायकों को आवास पर चाय पर बुलाया है। शाह बोले- बैठक के बाद गृह मंत्री शाह ने कहा, '35 सालों से कभी कभी एक पार्टी को दूसरी बार बहुमत नहीं मिला है। भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जिसने दोनों बार दो …