यूपी में EVM 'बदलने' पर ऐसा क्या ऑडियो वायरल हुआ : जो अखिलेश को राष्ट्रपति से ये मांग करनी पड़ी, अखिलेश बोले- राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट लें संज्ञान - सुनिए वायरल ऑडियो

यूपी में EVM 'बदलने' पर ऐसा क्या ऑडियो वायरल हुआ : जो अखिलेश को राष्ट्रपति से ये मांग करनी पड़ी, अखिलेश बोले- राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट लें संज्ञान - सुनिए वायरल ऑडियो
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से EVM पर उठ रहे सवाल तेज हो गए हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने EVM बदलने के एक वायरल ऑडियो को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा- EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी ने किसी से बात की, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को इसका तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि किसी व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है, ऐसे में सरकार से उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति को पूरी सुरक्षा दी जाए और इस मामले की निष्पक्षता से जांच हो। ऑडियो में क्या-क्या? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो लोगों का यह ऑडियो करीब 10 मिनट का है। ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को चुनाव अधिकारी बता रहा है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल ऑडियो की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है। चुनाव अधिकारी - इससे पहले बिहार चुनाव में भी EVM की अदला बदली हुई थी? दूसरा व्यक्ति - आप गाजीपुर में ड्यूटी कर रहे थे? चुनाव अधिकारी - हां। तहसीमाबाद में मेरी ड्यूटी लगी थी मैं वहां पीठासीन अधिकारी हूं। दूसरा व्यक्…