योगी 2.0 कैबिनेट। योगी आदित्यनाथ बने यूपी के मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 50 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट कौन बने मंत्री और किसको नही मिला मौका
योगी 2.0 कैबिनेट। योगी आदित्यनाथ बने यूपी के मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम और 50 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट कौन बने मंत्री और किसको नही मिला मौका ब्यूरो ललित चौधरी यूपी में एक बार फिर आज से योगी राज शुरू हो गया है। गोरखपुर से रिकॉर्ड मतों से जीते योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली है। योगी आदित्यनाथ यूपी के 38वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। केशव प्रसाद मौर्य पिछली सरकार में भी डिप्टी सीएम रहे हैं, जबकि ब्रजेश पाठक कानून मंत्री। इसके अलावा अन्य 50 लोगों को योगी के नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसमें से 18 कैबिनेट, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री शामिल हैं। पूरे शपथ ग्रहण समारोह का गवाह लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम गवाह बना है। रा ज्यमंत्री रजनी तिवारी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ सतीश शर्मा ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ दानिश आजाद अंसारी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ विजय लक्ष्मी गौतम ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ सोमेन्द्र तोमर ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ अनूप प्रधान वाल्मीकि ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ प्रतिभा शुक्ला ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ राकेश राठौर गुरु ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ संजय गंगवार ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ बृजेश सिंह …