योगी 2.0 मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सका तीन मुख्यमंत्री देने वाला बुलंदशहर - पढ़िए पूरी ख़बर
योगी 2.0 मंत्रिमंडल में जगह नहीं बना सका तीन मुख्यमंत्री देने वाला बुलंदशहर - पढ़िए पूरी ख़बर ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देने वाले जिले को योगी 2.0 मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी। जिले सातों विधानसभा सीटों पर इस बार भी भाजपा जीती थी। कयास लगाए जा रहे एकतरफा समर्थन के बदले जिले के हिस्से में इस बार भी कम से कम एक मंत्री पद आएगा। शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद जिले की 40 लाख से अधिक जनता की उम्मीदों को झटका लगा है। भाजपा ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर लगातार दूसरे चुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था। शुक्रवार दोपहर तक यह कयास थे कि अनिल शर्मा और संजय शर्मा में से किसी एक को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है, लेकिन सारे कयास हवाई साबित हुए। शाम चार बजे शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में जिले के किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला। जिले ने दिए तीन मुख्यमंत्री प्रदेश की राजनीति में जिले ने बड़े-बड़े नेता दिए हैं। सबसे पहले बाबू बनारसी दास ने मुख्यमंत्री बनकर जिले का मान बढ़ाया था। इसके बाद भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता भी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे। बसपा सुप्रीमो मायावती भी बुलंदशहर की रहने वाली हैं। जिले से अब तक जीते 24 विधायक विभिन्न सरकारों के मंत्र…