योगी सरकार 2.0 आई एक्शन में : कहीं जब्त हुई संपत्ति तो कहीं अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
योगी सरकार 2.0 आई एक्शन में : कहीं जब्त हुई संपत्ति तो कहीं अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव लखनऊ में बीएसपी नेता के अवैध अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर जालौन में मंदिर की आड़ में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर लखनऊ: प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एकबार फिर से माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ फुल एक्शन में आ गई है। एक ओर जहां दुर्दांत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हो रही है वहीं माफियाओं की अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर भी चलने शुरू हो गए हैं। सोमवार को बदायूं जिले में गैंगेस्टर की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हुई । बदायूं शहर कोतवाली क्षेत्र के खंडसाली मुहल्ले के रहनेवाले गैंगस्टर शराफत द्वारा अवैध तरीके से अर्जित 80 लाख की संपत्ति को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया। आपको बता दें कि शराफत के खिलाफ हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। बुलंदशहर के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में झाझर गांव के पास अवैध कालोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। आपको बता दें कि झाझर से कुछ ही दूरी पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रस्तावित है। इन अवैध निर्माणों को यमुना अथॉरि…