अलीगढ़ः प्यार में मिला धोखा, छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान | समाचार दर्पण लाइव

खबरी
अलीगढ़ः प्यार में मिला धोखा, छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान | समाचार दर्पण लाइव
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र की श्याम नगर कॉलोनी में रहने वाली डीएस कॉलेज की छात्रा ने प्यार में धोखा मिलने से आहत होने के चलते शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम तक पुलिस मामले में प्रेमी के खिलाफ तहरीर का इंतजार कर रही थी। अमीर निशा में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले श्याम नगर निवासी राजू सिंह की 21 वर्षीय बेटी वर्षा सिंह डीएस कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार दोपहर वह घर में ही थी। मां पहले माले पर बने कमरे में थी, तभी नीचे के कमरे में वर्षा ने दुपट्टा से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसी बीच नीचे के कमरे में छोटा भाई आया तो अंदर से कमरा बंद होने पर उसने दरवाजे पर दस्तक दी। मगर किसी तरह का जवाब नहीं मिला। बाद में खिड़की से झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में वर्षा का शव लटका था। शोर पर परिवार के सभी सदस्य व अन्य लोग एकत्रित हो गए। खबर पर पिता भी आ गए और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौकरी लगने के बाद युवक ने दिया धोखा परिवार न…