अलीगढ़। डबल मर्डर में अधिवक्ता को उम्रकैद, 5 को फांसी :अलीगढ़ में एडीजे-3 न्यायालय ने 2015 के मामले में सुनाया फैसला

अलीगढ़। डबल मर्डर में अधिवक्ता को उम्रकैद, 5 को फांसी :अलीगढ़ में एडीजे-3 न्यायालय ने 2015 के मामले में सुनाया फैसला
ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ अलीगढ़ में अपर जिला जज तृतीय ने 7 साल पहले हुए डबल मर्डर के मामले में ऐतिहासिक निर्णय देते हुए 5 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है। मामले मैं एक दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। उम्र कैद की सजा पाने वाला दोषी पेशे से अधिवक्ता है। न्यायालय का फैसला आने के बाद जहां पीड़ितों के परिवार ने खुशियां मनाई वही दोषियों के परिवार में मातम का माहौल छा गया। एडीजे-3 राजेश भारद्वाज की अदालत में क्या फैसला सुनाया है। एक साथ 5 लोगों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बन गया। 2015 में शादी समारोह में हुई थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या अभियोजन पक्ष के एडवोकेट एडीजीसी कृष्ण मुरारी जौहरी ने बताया कि देहली गेट के शाहजमाल निवासी चंदा और खैर रोड लाल मस्जिद निवासी नौशे निवासी मामूद नगर, रोरावर में एक शादी समारोह में गए थे। जहां से बुलाकर आरोपियों ने इनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। परिवार जनों ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि दोनों को आसिफ अपने साथ बुलाकर ले गया था। समारोह में डांस करते समय दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया था।  परिजनों ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने नौशे के…