बुलंदशहर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती : जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

बुलंदशहर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती : जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव डिबाई नगर व आसपास क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी सहित शिक्षण संस्थानों में संविधान रचियता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थाओं में बाबासाहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर उनको नमन किया। नगर के श्री कृष्ण कन्या जाजू इंटर कॉलेज, चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज, कुबेर इंटर कॉलेज, डिगंबर पीजी कॉलेज, एसएसडी कन्या महाविद्यालय, मथुरिया किसान इंटर कॉलेज भीमपुर, श्री राम इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, श्री रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज राजघाट सहित क्षेत्र के तमाम शिक्षण संस्थाओं में बाबासाहेब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनको नमन किया गया। स्याना में मनाया गया बाबासाहेब का जन्मदिवस : 131 किलो का केक काटकर किया वितरित, पदचिन्हों पर चलने की खाई शपथ नगर में देर रात 12:00 बजे भीमराव अंबेडकर पार्क में 131 किलो का केक काटकर बाबा साहब का जन्म दिवस मनाया गया। हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अनुयायियों की भी…