बुलंदशहर। अरविंद कुमार सिंह बने शिकारपुर एसडीएम, चार्ज संभालते ही ली अधीनस्थों की बैठक, भू माफियाओं पर कसा जाएगा शिकंजा
बुलंदशहर। अरविंद कुमार सिंह बने शिकारपुर एसडीएम, चार्ज संभालते ही ली अधीनस्थों की बैठक, भू माफियाओं पर कसा जाएगा शिकंजा रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर। तहसील में तैनात रहे आशीष कुमार सिंह तबादला सदर बुलन्दशहर होने के बाद शिकारपुर एसडीएम का पदभार डिवाई तहसील से आए अरविंद कुमार सिंह ने संभाल लिया उनके पदभार संभालते ही पूरा तहसील स्टाफ हरकत में आ गया। सबसे पहले उन्होंने सभी स्टाफ की जानकारी प्राप्त की और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को जाना अधीनस्थों की बैठक में उन्होंने अपने तेवर साफ कर दिए उन्होंने बताया कि भू माफियाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। तहसील में न्याय प्रणाली व्यवस्था को दुरुस्त कर हर फरियादी की समस्या का समय पर निराकरण किया जाएगा नवनियुक्त एसडीएम की नम्रता पूर्ण व्यवहार से लोग प्रभावित नजर आए एसडीएम ने गुरुवार को ही पदभार ग्रहण कर कार्य को गति दी। भाजपा की सरकार बनने पर जिला मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री को दी बधाई शिकारपुर। उत्तर प्रदेश में दुबारा भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जिला मंत्री कुलदीप शर्मा, ने लखनऊ जा कर प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, से मुलाकात कर भाजपा की प्रचंड जीत की बधाई दी। जिला मंत्री कुलदीप शर्मा, ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, …